Alert icon
We're changing our privacy policy. This stuff matters.  Learn more  Dismiss

Black Magic at Asaram Bapu Ashram : Star News 1/2

Loading...

Sign in or sign up now!
4,018
Loading...
Alert icon
Sign in or sign up now!
Alert icon

Uploaded by on Jul 24, 2009

Black Magic at Asaram Bapu Ashram - Report Submitted by Gujrat CID Crimeआसाराम बापू इस खुलासे पर भड़के हुए हैं कि उनके आश्रम में काला जादू किया जाता है। अहमदाबाद। अहमदाबाद में गुरु पूर्णिमा के मौके पर आसाराम बापू ने पत्रकारों की तुलना ब्लैकमेल करने वाले भौंकते कुत्तों से की। न शब्दों में लिहाज, न संयम, न प्रेम और न शांति का संदेश, आज बापू का गुस्सा देखने लायक था। उन्हें ये बात नागवार गुजर गई कि आखिर मीडिया ने उनके आश्रम में काले जादू की खबरें दिखाईं कैसे। वो ये भूल गए कि काले जादू की खबर खुद कोर्ट में दाखिल गुजरात सरकार के हलफनामे से निकली है।
आसाराम बापू अपने हजारों भक्तों के सामने खुलेआम चैनल वालों को फांसी पर चढ़ाने की वकालत तक कर गए। बापू की जुबान पर ऐसी चिढ़ उतरी कि मीडिया को पानी पी पी कर कोसते रहे। कह गए कि मीडिया तो ब्लैकमेल करता है लेकिन बापू इन ब्लैकमेलरों के चक्कर में नहीं आने वाला।
आसाराम बापू इस खुलासे पर भड़के हुए हैं कि उनके आश्रम में काला जादू किया जाता है। वो शायद भूल गए कि ये खुलासा मीडिया ने नहीं बल्कि खुद गुजरात की मोदी सरकार ने किया है। मोदी सरकार ने ही कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है, उसमें आश्रम के ही दो कर्मियों के लाइ डिटेक्टर टेस्ट की रिपोर्ट का हवाला है। साफ लिखा है कि - आश्रम में काला जादू होता है। मोदी सरकार पर तो बापू कृपा कर गए लेकिन अपने तेज से भस्म करने के अंदाज में टीवी चैनलों को मानो सूली पर चढ़ा गए।
बापू ने यहां तक कहा कि उनका नाम सिर्फ इसलिए काले जादू में घसीटा जा रहा है क्योंकि उन्होंने कई पत्रकारों को पैसा नहीं दिया। बापू के आश्रम में काम करने वाले दो लोगों ने जांच एजेंसियों की मौजूदगी में झूठ पकड़ने वाली मशीन के सामने ये कबूला है कि आश्रम में काला जादू होता है। इस बयान ने आश्रम की साख पर बट्टा लगा दिया -सो बापू आग बबूला हो उठे।
अपने भक्तों के सामने विषवाणी में रमे बापू ने साफ कहा कि काले जादू की रट तो वही लगा सकता है जिसके दिल में खुद कालिख हो। आसाराम बापू का आश्रम संगीन आरोपों के घेरे में है। पिछले साल इस आश्रम के गुरुकुल में पढ़ने वाले दो बच्चों की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। एक की लाश बाथरूम में पाई गई थी तो दूसरे की आश्रम के बाहर।
http://khabar.josh18.com/news/15738/1

Link to this comment:

Share to:

All Comments (0)

Sign In or Sign Up now to post a comment!
Loading...
0 / 00Unsaved Playlist Return to active list
    1. Your queue is empty. Add videos to your queue using this button:
      or sign in to load a different list.
    Loading...Loading...Saving...
    • Clear all videos from this list
    • Learn more