In 2003 , the said dark era of Bihar , This Song is written and composed by Aravind Pandey, the founder, Bihar Bhakti Aandolan...
Song was released by Venus Music Company in 2003 in an album -- Hum Log Bihari..
हम बिहार के बच्चे हैं , हम तुमसे सच कहते हैं.
गौतम जैसा दिल है हमारा, हम कलाम से सच्चे हैं.
१
जिस धरती पर बुद्ध चले थे,हम भी उस पर चलते हैं.
गुरु गोविन्द जहाँ खेले , हम वहीं कुलांचें भरते हैं.
जिस ज़मीन पर हज़रत यहिया ,याद खुदा को करते थे.
हज़रत मखदुम जहाँ सभी का , दर्द मिटाया करते थे.
हम मिहनत की स्याही से खुद, अपनी किस्मत लिखते हैं.
हम बिहार के बच्चे हैं , हम तुमसे सच कहते हैं.
२
हममें फिर से आर्यभट्ट चाणक्य आज है जाग उठा.
इस बिहार का सोया-खोया पौरुष फिर से जाग उठा.
हममें कोई चन्द्रगुप्त ,कोई अशोक फिर आया है.
कोई गौतम बुद्ध आज फिर शान्ति संदेसा लाया है.
हमीं पतंजलि पुष्यमित्र हैं ,मत समझो हम कच्चे हैं.
हम बिहार के बच्चे हैं , हम तुमसे सच कहते हैं.
३
हम बिहार की फुलवारी से दुनिया को महकाएँगे .
हमीं सुजाता बन गौतम को फिर से खीर खिलाएंगे.
मिथिला की भामती आज फिर ज्ञान-प्रदीप जलाएगी.
वही आम्रपाली फिर नारी का गौरव-गीत सुनाएगी.
फिर सारी दुनिया बोलेगी हम सब कितने अच्छे हैं.
हम बिहार के बच्चे हैं , हम तुमसे सच कहते हैं.
गौतम जैसा दिल है हमारा, हम कलाम से सच्चे हैं.
-- अरविंद पाण्डेय
Thanks to Sri Arvind Pandey ji, IPS/Bihar.
anjha1971 3 months ago
I Would like to Thanks IPS Arvind Pandey..
Vry nice Song....
varuncertain 3 months ago
this is proud of bihar....
shashikushwahacivil 4 months ago