बेरमो कोयलांचल अंतर्गत बेरमो दक्षिण पंचायत निवासी सुनील वर्णवाल के 8 वर्षीय पुत्र शुभम का पैर लाचार हो गया है। परिजनों का कहना है कि लड़का पोलियो का शिकार हो गया है जबकि पांच वर्षों तक उसे पोलियो का ड्रॉप लगातार सभी कैंप के दौरान पिलाया गया फिर भी बच्चा इस बीमारी का शिकार हो गया। स्थानीय चिकित्सक डॉ सुबोध कुमार ने बच्चे की प्राथमिक जांच कर W.H.O. बोकारो स्टील सिटी के चिकित्सक दल को इसकी जानकारी दी। समाचार संग्रह होने तक W.H.O. की ओर से इस मामले मे कोई स्पष्टीकरण प्राप्त नही हो पाया था।
Link to this comment:
All Comments (0)