9 दिन का नन्हा बना पेनकार्ड धारी - - - - - -आयकर का नाम सुनते ही जहाँ लोगों के पसीने छुट जाते हैं, वहीँ एक पिता ने अपने 9 दिन बच्चे का पेनकार्ड बनवाकर उसे मध्य प्रदेश का सबसे कम उम्र का पेनकार्ड धारी बना दिया. पिता का कहना है कि आम नागरिक के मन से पेनकार्ड को लेकर फैली भ्रांतियां और आयकर के डर को कम करने के उद्धेश्य से उसने यह कदम उठाया है।
ये बच्चा शुभ गंगराडे मध्य प्रदेश के खंडवा आयकर विभाग का सबसे कम उम्र पेनकार्ड धारी है. शुभ गंगराडे का जन्म 14 मार्च 2010 हुआ और 15 मार्च उसके पिता मौसम गंगराडे जो कि पेशे से आयकर व कर सलाहकार है, ने पेनकार्ड के लिए आवेदन कर दिया. आयकर विभाग द्वारा 22 मार्च को शुभ को पेनकार्ड जारी कर दिया गया. शुभ का पेनकार्ड नंबर एटीयुपीजी 4757 एच है. मात्र 9 दिन की आयु का शुभ भारत में दूसरा व मध्य प्रदेश में पहला बच्चा है.
पेनकार्ड बनने से शुभ को कितना लाभ मिल पता है ये भविष्य की बात है, लेकिन पिता के इस कदम से उन लोगों को ये सबक लेना चाहिए जो कामी तो करते हैं लेकिन टैक्स न भरने पड़े इसीलिए पेनकार्ड ही नहीं बनवाते है. जानकारी के लिए बता दें कि नाबालिग पेनकार्ड धारी होने कि दशा में पिता या अभिभावक उसके 18 साल का होने तक हर साल 1500 रूपये की इनकम टेक्स से छुट ले सकते है.
Link to this comment:
All Comments (0)