चंबल के बीहड़ों में एक दशक से ज्यादा समय तक खौफ का पर्याय रही दस्यु सुंदरी सीमा परिहार अब अपने नए रूप में समाज के सामने आ रही है। बीहड़ में रहकर खतरनाक असलहों से खेलने वाली सीमा परिहार के हाथों में अब माला और करताल आ गया है । बीहड़ के बाद मायानगरी मुम्बई और अब नए पीताम्बर वस्त्रों में मीरा के रूप और रंग में दिख रही सीमा अब आगे किस अंदाज में दिखेगी इसके लिए हमें अभी इंतजार करना पडेगा ।
हाथों में बज रहे करताल की मधुर आवाज को सुनकर आप भी भक्ति के भाव में डूब रहे होंगे । लेकिन कभी इन्ही हाथों में होता था ऐसा खतरनाक हथियार जिससे निकालने वाली गोली की गडगडाहट को सुनकर पूरा बीहड़ थर्रा जाता था। चकाचैंध भरी मायानगरी मुम्बई में बिग बॉस के घर में कई हफ्ता गुजार चुकी सीमा अब ने क्यों बदल लिया है अपना चोला और किस लिए हो गयी कृष्ण की दीवानी ? आईये सुनते हैं उसी की जुबानी। सीमा को नए अंदाज में देखकर हैरत मे हैं । लोगों का मानना है की यह भगवान् की ही कृपा है जो सीमा को वह इस रूप में भी देख रहे हैं ।
ऐसा माना जा रहा है कि सीमा परिहार अपनी खूंखार छवि से पूरी तरह से निजात पाने के इरादे से इस तरह का काम करके लोगो की सहानुभूति बटोरना चाहती है। इसीलिये सीमा कभी फित्मो मे काम करती है कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई मे अन्ना हजारे के साथ खडे होने का दावा करती है और कभी पीला चोला ओढ करके मीरा की दीवानगी बन जाती है।
Link to this comment:
All Comments (0)